सैनिक समाचार |
वायु सेना |
जल सेना ![]() |
थल सेना ![]() |



तीन दिन तक सेना के बैंड गूजेंगे
मेले के दौरान तीनों सेना के बैंड भी अलग-अलग जगह प्रस्तुति देंगे। शौर्य स्मारक में तीन दिन शाम 6.30 बजे से 7 बजे तक तीनों सेनाओं के बैंड की प्रस्तुति होगी। एक दिन डीबी सीटी में आर्मी बैंड की प्रस्तुति होगी। शौर्य स्मारक पर भी सैन्य कमांडर आएंगे।सेना के हथियार की प्रदर्शनी
फौजी मेले में सेना के जवानों के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की जानकारी जनता को दी जाएगी। मेले में थल सेना, वायु सेना, नौ सेना के वाहन, लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले हथियार तोप, टैंक, मिसाइल लांचर, बोफोर्स, पनडुब्बी समेत कुछ हथियारों की प्रदर्शनी में देख सकेंगे। मेले के पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग और स्कूली बच्चे एमवीएम ग्राउंड पहुंचे।1 अप्रैल को प्रधानमंत्री आएंगे भोपाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल को कमांडर कॉफ्रेंस में शामिल होने भोपाल आएंगे। इससे पहले 31 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आएंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ समेत तीनों सेना के प्रमुख शामिल होंगे। इस कॉफ्रेंस में तीनों सेना के प्रमुखों से रणनीतिक मामलों पर चर्चा होगी। वहीं, प्रधानमंत्री वंदे भारत ट्रेन को रानीकमलापति रेलवे स्टेशन से हरी झंडी भी दिखाएंगे।












शहीद कैप्टन कपिल कुंडु की मां ने कहा, यदि दूसरा बेटा होता तो उसे भी सेना में भेजती
नई दिल्ली: जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान की गोलीबारी में शहीद कैप्टन कपिल कुंडु की मां ने कहा कि बेटे को खोकर वह बहुत दुखी हैं, लेकिन यदि उनका एक और बेटा होता तो उसे भी वह सेना में भेजतीं. सुनीता कुंडु (52) ने कहा कि उनका बेटे हमेशा देश के लिए जीता था और सेना में शामिल होने के बाद वह बहुत खुश था.
सुनीता ने कहा, "शहीदों के बलिदान का बदला लेने के लिए सरकार से पाकिस्तान पर अधिक संख्या में सर्जिकल स्ट्राइक का आग्रह करती हूं. यदि मेरा बेटा 15-20 साल और जीवित होता तो वह राष्ट्र को अपनी और सेवाएं देता."
कुंडु का 10 फरवरी को 23वां जन्म दिन है. वह जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार की शाम को तीन अन्य सैनिकों के साथ शहीद हो गए. दूसरे सैनिकों में राइफलमैन रामवतार (28), शुभम सिंह (22) व हवलदर रोशन लाल (42) शामिल हैं.
पाकिस्तान सेना ने पांच या छह एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल छोड़ीं, इसमें से एक सैनिकों की तैनाती वाले बंकर पर जा गिरी. शहीद अधिकारी की बड़ी बहन सोनिया ने कहा, मेरी कपिल कुंडु से रविवार की रात करीब एक बजे बात हुई थी. उन्होंने कहा था कि सब ठीक है और वह इस जन्मदिन पर अपनी मां को अचानक आकर चकित करना चाहते थे.
कुंडु का परिवार हरियाणा के गुरुग्राम से 33 किमी दूर पटौदी के निकट रनिस्का गांव में रहता है. कुंडु राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के जरिए सेना में शामिल हुए थे.
कपिल कुंडु के कजिन तारीफ कुंडु ने आईएएनएस से कहा, "कपिल का जीवन कठिनाइयों से भरा था. 2012 में उसके जन्मदिन पर पिता लालाराम का निधन हुआ था. अब हम उसके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं.
शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को दो मिनट का मौन
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में प्रदेशभर में 30 जनवरी को सुबह 11 बजे दो मिनिट का मौन रखा जायेगा। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त और कलेक्टर्स को भेज दिये गये हैं।
एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर
मध्यप्रदेश नौसेना की एनसीसी इकाई द्वारा रुक्मणि देवी इंजीनियरिंग कॉलेज भोपाल में दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 20 दिसम्बर से आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण के 8वें दिन ड्रिल प्रतियोगिता, खो-खो फायरिंग हुई एवं सफाई अभियान चलाया गया। डॉ. गणेशन द्वारा कैडेट्स कैंसर जैसी घातक बीमारी के संबंध में जानकारी दी गई।
इस शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों के महाविद्यालय एवं विद्यालयों से 550 एनसीसी कैडेट्स भाग ले रहे हैं। केम्प कमांडेंट कमाडंर सुश्री भक्ति गोखले, प्रशासनिक अधिकारी चीफ पेटी आफिसर श्री ओम प्रकाश और मुख्य प्रशिक्षक पीओ श्री ललित बी कुमार प्रतिभागियों को अनुशासित रहने और अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
7 जनवरी को सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा
मध्यप्रदेश में रीवा में संचालित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल में कक्षा 6 से 9 तक की कक्षाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी, 2018 को किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्राप्त आवेदनों में से नियमानुसार सही पाये गये आवेदनों के प्रवेश-पत्र सैनिक स्कूल रीवा की वेबसाइट www.sainkischoolrewa.ac.in अथवा सैनिक स्कूल एडमीशन की वेबसाइट www.sainikschooladmission.in पर उपलब्ध हैं। आवेदक लॉगिन आई.डी. के माध्यम से अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षार्थियों से कहा गया है कि प्रवेश-पत्र पर अंकित निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश-पत्र पर अपनी पासपोर्ट साइज की फोटो लगाकर निर्धारित समय से एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना अनिवार्य है।
शौर्य स्मारक में 69वां एनसीसी स्थापना दिवस समारोह आज
आपातकाल पाठ्यक्रम में शामिल करने पर राज्य सहमति की ओर
श्री बी.पी. गौतम सैनिक प्रकोष्ठ के भोपाल जिला संयोजक मनोनीत
भूतपूर्व सैनिकों की रैली 22 जनवरी को
सिमी के आतंकियों को मार गिराने वाले जवानों के साहस और तत्परता को प्रणाम - चौहान
सन 1965 के युद्ध में भाग लेने वाले भूतपूर्व सैनिकों का सम्मान समारोह आज
Our Correspondent :6 February 2018
Our Correspondent :27 January 2018

Our Correspondent :28 December 2017

Our Correspondent :21 December 2017
Our Correspondent :25 November 2017
राष्ट्रीय केडेट कोर (एनसीसी) का 69वां स्थापना दिवस समारोह 26 नवम्बर को शाम 5 बजे शौर्य स्मारक में आयोजित किया जाएगा। स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह एवं राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
एनसीसी स्थापना दिवस समारोह में थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना के कैडेट्स को रचनात्मक गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
स्कूल शिक्षा मंत्री कुंवर विजय शाह एवं राज्य मंत्री श्री दीपक जोशी समारोह में विशिष्ठ एनसीसी अधिकारियों एवं मेधावी कैडेट्स को प्रशंसा पत्र एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित करेंगे। ज्ञातव्य है कि एनसीसी ने प्रारंभ से ही युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन, साहस और नि:स्वार्थ सेवा के आदर्शों को विकसित करने में तार्किक भूमिका निभाई है।
Our Correspondent :15 November 2017
भोपाल। लोकतंत्र सेनानी संगठन के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री कैलाश सोनी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस से भेंटकर मीसाबंदियों को सम्मान निधि और आपातकाल का अध्याय पाठ्यक्रम में शामिल कराने तथा विशेष शोध करने की मांग की है। उन्होंने सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिया है।
श्री कैलाश सोनी ने बताया कि भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने पाठ्यक्रम में आपातकाल का अध्याय शामिल करने पर विचार किया है। इस दिशा में मध्यप्रदेश, राजस्थान प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति प्रदान कर दी है। मीसाबंदियों को लोकनायक जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि दिए जाने की दिशा में राज्यों में सहमति बन रही है।

Our Correspondent :1 September 2017
भोपाल 30 अगस्त 2017। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला अध्यक्ष एवं विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह ने पूर्व सैनिक श्री बी.पी. गौतम को सैनिक प्रकोष्ठ जिला भोपाल का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बनने पर श्री बी.पी. गौतम को बधाई देते हुए श्री सुरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि श्री गौतम ने जिस तरह देश की सेवा की है उसी प्रकार भारतीय जनता पार्टी की सेवा निरंतर करते रहेंगे।
इस अवसर पर श्री अशोक सैनी, श्री अनिल अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री सुरेंद्र बैस, श्री राजकुमार विश्वकर्मा, श्री आनंद पाराशर, श्री विजय कुमार श्री आनंद जोगी, श्री हरिहर उपाध्याय ने श्री बी.पी. गौतम को बधाई दी।
Our Correspondent :17 Jan. 2017
भोपाल: सैनिक कल्याण कर्यालय भोपाल एवं हेडक्वार्टर पश्चिम मध्यप्रदेश सब एरिया के तत्वावधान में 'भूतपूर्व सैनिक रैली' 22 जनवरी को सुबह 9:00 बजे से 3 ई एम ई सेंटर िस्थत जीत स्टेडियम, बैरागढ़ में होगी। सैना रैली का आशय सैन्य क्षेत्र में पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों को आमंत्रित कर उनकी कठिनाइयों को जानना तथा निराकरण की दिशा में कार्रवाई करना होता है।
रैली स्थल पर केन्टीन सामग्री, पेंशन सेल, अभिलेख कार्यालय, ईसीएचएस की सुविधा, मेडिकल कैंप, नौकरी में आरक्षण संबंधी जानकारी के अलावा राज्य सैनिक बोर्ड और जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करवायी जायेगी।
रैली स्थल पर पहुँचने के लिए वाहन एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी। पंजीकृत सैन्य परिवारों को वाहन व्यवस्था संबंधी जानकारी एस.एम.एस. के जरिये उनके मोबाईल पर दी जायेगी।
सैनिक कल्याण अधिकारी भोपाल कर्नल डी.सी. गोयल ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा एवं होशंगाबाद में निवासरत् भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं एवं वीर नारियों से आग्रह किया कि रैली में अवश्य शामिल हो।
Our Correspondent :1 November 2016
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने भोपाल जेल से भागे 8 आतंकवादियों को मार गिराए जाने पर पुलिस के अधिकारियों जवानों और अन्य प्रकार का सहयोग करने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई दी है। श्री चौहान ने कहा कि इस देश की सरकार और प्रदेश की सरकार किसी भी प्रकार के आतंकवाद को बर्दाश्त करने वाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि भोपाल जेल से सिमी के आतंकवादी भागे थे उन्होंने हमारे एक हेड कॉन्स्टेबल की नृशंस हत्या की। उनकी इस कायराना हरकत का हमारे सुरक्षाबलों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। घटना होने के बाद तत्काल हरकत में आए मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और गृहमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने सतत निगरानी कर हर हालत में आतंकवादियों को दबोचने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी और गृह मंत्री जी आतंकवादियों के भागने के बाद से 2 मिनट भी चैन से सो नहीं पाए। सुरक्षाबलों ने चंद घंटों के भीतर ही जिस साहस और वीरता का परिचय दिया है उसने आतंकवादियों के हाथों से होने वाली किसी बड़ी बर्बरतापूर्ण घटना को बरका दिया है।
श्री चौहान ने सुरक्षा बल केे सभी अधिकारियों जवानों के पराक्रम को प्रणाम करते हुए सरकार की सतर्कता के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह को भी बधाई दी है। उन्होंने आतंकी हमले में शहीद हुई हैडकांस्टेबल के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है ,साथ ही भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके परिवार की चिंता करेगी। शोक संतप्त परिवार अपने को अकेला न समझे, बलिदानी परंपरा का सम्मान हमारा गौरव है।
2 नवंबर को नामांकन, जनसभा, 3 और 4 नवंबर को शहडोल संसदीय क्षेत्र के
कोल बेल्ट में मजदूर संघों के सम्मेलन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और शहडोल लोकसभा उपचुनाव के प्रभारी श्री अजयप्रताप सिंह ने बताया कि शहडोल लोकसभा प्रत्याशी श्री ज्ञान सिंह 2 नवंबर को रैली के साथ अनुपपुर निर्वाचन कार्यालय पहुँचकर औपचारिक रूप से अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान, वरिष्ठ मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री ओमप्रकाश धुर्वे उपस्थित रहेंगे और रैली के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा अनुपपुर महाविद्यालय के पास स्टेडियम में आयोजित की जायेगी।
उन्होंने बताया कि 3 और 4 नवंबर को संसदीय क्षेत्र में स्थित कालरीज के मजदूरों एवं मजदूर संघों के सहयोग से सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे, जिन्हें वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य श्री राकेश सिंह संबोधित करने पहुंचेगे। 3, 4 और 5 नवंबर को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान धूआधार प्रचार करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
शहडोल लोकसभा क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी श्री ज्ञान सिंह के चुनाव प्रचार कार्यालय खुल चुके हैं और श्री अजयप्रताप सिंह उन्हें सुविधा सज्जित कर चुके है। विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में प्रभारी नियुक्त करने के साथ क्षेत्र के सभी 32 मंडलों में भी प्रभारी तैनात किए जा चुके हैं जो अपना ध्यान मतदान केन्द्रों पर केन्द्रित कर रहे हैं। मतदान केन्द्र संयोजक और पालक अपने स्तर पर बैठक लेने के अलावा पेज प्रमुखों से रूबरू हो चुके हैं। युवा मोर्चा क्षेत्र में 4 नवंबर से विकास यात्राएं निकालेगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवा सम्मेलन किए जा रहे हैं। ग्राम केन्द्रो पर महिला मोर्चा ने महिला सम्मेलन करने की तैयार की है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति लता ऐलकर संसदीय क्षेत्र में मोर्चा की बहनों की चैपाले सजा रही, जिनमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार की उपलब्धियां और शहडोल की तरक्की के लिए हुए कार्यो की गणना बता रही है।
सैनिक विकलांगता पेंशन तय करने के लिए पुरानी पद्धति ही मान्य की जायेगी- सैनिक प्रकोष्ठ
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ ने बताया कि सैनिकों के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने स्लेब के माध्यम से पेंशन विकलांगता निर्धारण के बजाए पुराना फार्मूला ही मान्य कर लिया है जैसी की सैनिक मांग कर रहे थे। स्लेब सिस्टम को स्थगित कर दिया गया है तथा इसके लिए गठित समिति के निर्णय की प्रतीक्षा तक पुराना सिस्टम ही कारगर होगा।
सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री राजेन्द्र प्रसाद श्रोती ने बताया कि सेना को लेकर राजनीति ठीक नहीं है। श्री राहुल गांधी को सैनिकों के हमदम बनने के पहले इस बात का जवाब देना चाहिए कि कई दशकों से वन रेंक वन पेंशन का मसला लंबित रहा है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते निरे वायदे परोसे। उनकी मांग पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं की, जबकि सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वन रेंक वन पेंशन की मंजूरी दे दी और उन्हें एरियर भी भेंट कर दिया। किसी भी नई प्रणाली में विसंगतियों से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने विसंगतियां दूर करने के लिए तीन सदस्यीय समिति बना दी है। समिति ने काम शुरू कर दिया है। फिर भी समय लगने तक केन्द्र सरकार ने धैर्य रखने का आग्रह किया है। विकलांगता पेंशन के लिए पुराना सिस्टम ही मानने के निर्देश दे दिए गए है जिससे सैनिकों में प्रसन्नता व्याप्त है।
श्री राजेन्द्रप्रसाद श्रोती ने कहा कि एनडीए सरकार सैनिकों की मांग के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है और उनके हर आग्रह पर ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली 2014 में सियाचिन की उंचाई पर 2015 में पाक चीन सीमा पर सैनिकों के साथ और 2016 मंे माना चीन सीमा पर सैनिक शिविर में मनाकर दिखा दिया है कि देश की सवा अरब जनता सैनिकों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। जबकि आदमी के बाद सेना हाशिए पर आ चुकी थी। पं. नेहरू तो सेना रखने के तलफगार तक नहीं थे। 1962 में जब बर्फीले सीमांत पर सैनिक लड़ रहे थे उनके तन पर गरम कपड़े तक नहीं थे। श्री राहुल गांधी गिरहवान में झांकने का साहस दिखाए।
शोक संवेदना व्यक्त
श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमारसिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने पार्टी के पूर्व विधायक श्री सेवाराम गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है एवं संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है। श्री गुप्ता का निधन दिल्ली के निजी अस्पताल में हुआ। उनका पार्थिव शरीर मुरैना लाया जा रहा है। 1 नवंबर को प्रातः 9.30 बजे उनकी अंत्येष्टि बामोर स्थित उनके आश्रम में की जायेगी।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विजेश लुणावत, श्री रामेश्वर शर्मा, श्री अरविन्द सिंह भदौरिया, श्री विनोद गोटिया, श्रीमति रंजना बघेल, सुश्री उषा ठाकुर, श्री रामलाल रौतेल, श्री प्रदीप लारिया, श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री श्री अजयप्रताप सिंह, श्री बंशीलाल गुर्जर, श्री मनोहर उंटवाल, श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमति संपतियां उइके, श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह, श्रीमति कृष्णा गौर, श्री कन्हईराम रघुवंशी, श्री बुद्धसेन पटेल, श्री सरतेन्दु तिवारी, श्री रघुनाथ भाटी, श्री पंकज जोशी, सुश्री कविता पाटीदार, श्री ऋषिसिंह लोधी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री सत्येन्द्र भूषण सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता व सांसद श्री आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय, प्रदेश प्रवक्ता श्री नागरसिंह चौहान, सुश्री राजो मालवीय, श्री हिदायतुल्लाह शेख, श्री राहुल कोठारी, श्री उमेश शर्मा, श्री राजपाल सिंह सिसोदिया, श्री रजनीश अग्रवाल, प्रदेश सह संवाद प्रमुख श्री संजय गोविन्द खोचे, श्री उदय अग्रवाल एवं श्री सर्वेश तिवारी ने श्री सेवाराम गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Our Correspondent :23 September 2015
जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अंतर्गत भोपाल, सीहोर, रायसेन एवं विदिशा जिले में निवासरत पूर्व सैन्य अधिकारीगण एवं सैनिकों का, जिन्होंने सन 1965 युद्ध में भाग लिया है या सैन्य सेवा में सेवारत थे, का सम्मान एवं संगोष्ठी 23 सितम्बर बुधवार को प्रात: 11:30 बजे सैनिक विश्रामगृह बाणगंगा चौराहा में आयोजित किया जा रहा है।