अजय अग्रवाल बने के पी. आर. सी. आई राष्ट्रीय अध्यक्ष 
17 February 2014
मुंबई। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के विपणन प्रमुख,हेदराबाद, श्री अजय अग्रवाल ने पब्लिक रीलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार सभाला , मुंबई कॉनक्लवे मे श्री आर. टी कुमार ने श्री अजय अग्रवाल को चार्ज दिया. श्री अग्रवाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री एम. बी जयराम , श्री आर. टी कुमार, श्री एन. डी राजपाल और शिवहर्ष सुहलका ने उन्हे बधाई दी और पी. आर. सी. आई नई उचाईयो को छूने की कामना दी|
रेस्पॉन्सिबल कम्यूनिकेशन पर 8वाँ पी. आर. सी. आई ग्लोबल कॉनक्लवे सम्पन्न
17 February 2014
मुंबई। पी. आर. सी. आई चाणक्य अवॉर्ड 2014 विभिन्न क्षेत्र की प्रमुख हस्तियो को दिए गये | प्रख्यात पत्रकार और IBN-18 के चीफ़ एडिटर राजदीप सरदेसाई और डॉ. दिनकर रायकर, ग्रूप एडिटर , लोकमत ग्रूप, मुंबई को मीडीया पर्सनॅलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया| साथ ही भारत की कई जानी मानी हस्तियो को विभिन्न क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य हेतु चाणक्य अवॉर्ड दिए गये |
जनसंपर्क अभियान को और गति देगी कांग्रेस
मऊ : कांग्रेस जनों की बैठक शनिवार को बकवल में हुई। इसमें संगठन की मजबूती के लिए अनेक बिंदुओं पर चर्चा की गई। बूथ स्तर पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान को और गति देने का निर्णय लिया गया। साथ ही इसकी योजना बनाई गई।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को हर हाल में जीतने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त करें। घनश्याम सहाय ने हलधरपुर दलित बस्ती हुए अग्निकांड में एक महिला की मौत पर गहरा दुख प्रकट करते हुए पीड़ित और आग से प्रभावित परिवारों को इंदिरा आवास तथा मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की। बैठक में युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र इकाई के उपाध्यक्ष सावंत कुमार सिंह, रविप्रकाश सिंह 'गोपाल', रवींद्रनाथ तिवारी, महेंद्र यादव, अवनीश सिंह, नरसिंह, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, मोती राम, वीरेंद्र तिवारी आदि थे।कही।
बालिका शिक्षा के लिए जनसंपर्क
सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र-छात्राओं की संख्या को बढ़ावा देने को लेकर शुक्रवार को कस्बे के राजकीय माध्यमिक विद्यालय बालक के प्रधानाध्यापक श्याम मनोहर जावली ने अध्यापकों के चार समूह बनाकर विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने की मुहिम छेड़ी। प्रधानाध्यापक व उनकी टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को अपने ब\'चों को सरकारी विद्यालय में दाखिला दिलाने की अपील की। अध्यापकों की टीम ने शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारियां भी दी।
जागरूकता कार्यशाला
भैंसावा-!- नवनिर्माण एवं पर्यावरण केन्द्र संस्था के तत्वावधान में शुक्रवार को जागरूकता कार्यशाला साम्बेश्वर शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुई।
सैन जयंती मनाने का निर्णय
शाहपुरा-!- त्रिवेणीधाम के सैन सभाभवन में सैन समाज महासंगठन की बैठक रामजीलाल सैन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें 6 मई को सैनजी महाराज की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सैन जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या, दीपोत्सव, प्रकाशोत्सव व दूसरे दिन ई धार्मिक आयोजन करने का निर्णय किया गया।
|